Himachal Tonite

Go Beyond News

गौरव शर्मा हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक नियुक्त

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशाल चंबियाल की अनुशंसा पर गौरव शर्मा को हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस का संयोजक नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरव शर्मा वर्तमान में जिला बिलासपुर के बमटा वार्ड से जिला परिषद के सदस्य हैं इससे पहले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम किया है। जिला युवा कांग्रेस और ब्लॉक युवा कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। गौरव शर्मा ने कोविड संक्रमण के दौरान भी बिलासपुर में बेहतरीन कार्य किया है । यह जानकारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयोजक व संगठन प्रभारी विवेक कटोच ने दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *