Himachal Tonite

Go Beyond News

ट्राले की नंबर प्लेट बदलकर की धोखाधड़ी

1 min read

सोलन

पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक ट्राले पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सोलन से 753 पेटियां सेब की लोढ़ की लेकिन शक होने पर इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दलजिन्दर सिंह निवासी पटियाला पंजाब, वर्तमान व्यापारी सेब मंडी सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 2 सितम्बर को उसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंचकूला को फोन करके बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जानी हैं।

इस पर देवी लाल ने उसे बताया कि चौधरी ट्रांसपोर्ट का ट्राला सोलन में ही खड़ा है। उपरोक्त ट्राला रात के समय ही सेब मंडी सोलन में पहुंच गया था। शिकायतकर्ता के पूछने पर चालक ने अपना नाम सुभाष बताया तथा परिचालक ने अपना नाम पवन बताया। इस ट्राले में शिकायतकर्ता ने सेब की 753 पेटियां लोढ़ कर दीं तथा गाड़ी के चलने से पहले चालक सुभाष से ट्राले के कागजात मांगे। चालक ने ट्राले के सारे कागजात चालान में जमा होने की बात कही। संदेह होने पर उसने मैनेजर देवी लाल को फोन पर सारा वाकया बताया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *