Himachal Tonite

Go Beyond News

घर की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची घायल

शिमला : शिमला में आज सुबह करीब 6ः30 बजे लक्कड़ बाजार के समीप रुलदुभटा में एक घर की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची दीवार के नीचे दब गई थी जिसे मलबे से निकालकर आईजीएमसी उपचार के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय बच्ची शौचालय गई हुई थी तभी अचानक दीवार गिर गई और बच्ची भी उस दीवार के नीचे दब गई। जैसे ही बच्ची के दादा ने उसे देखा तो बच्ची को मलबे के नीचे से निकाल कर आईजीएमसी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद संजीव ठाकुर और प्रशासन के अन्य लोग भी जायजा लेने पहुँचे। पार्षद संजीव ठाकुर ने कहा कि यदि हादसा रात को होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। अभी सुबह भी काफी नुकसान हुआ है। एक बच्ची दीवार गिरने से घायल हुई है। अभी भी 3 या 4 घरों को खतरा है। वही स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि यहां काफी बड़ा पानी का नाला आता था और काफी समय से सीवरेज लाइन का काम चला था।

सीवरेज लाइन का काम करते हुए खुदाई ठीक से नहीं की गई थी जिससे सारा पानी वहीं से जाता था जिससे दीवार कच्ची हो गई थी और ये हादसा हो गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *