Himachal Tonite

Go Beyond News

लाहुल-स्पीति में नही खुलेंगे 2 अगस्त को स्कूल

केलांग : सरकार के आदेश के बाद भी प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में फ़्लैश फ्लड की घटनाओं के कारण कई सड़कें तथा पुल टूट जाने के कारण स्कूल 9 अगस्त तक बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि कोविड 19 के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश में 2 अगस्त से स्कूल खोलने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं पर सड़कें और पुल टूट जाने के कारण सामान्य जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। इसी को देखते हुए डीसी लाहुल-स्पीति नीरज कुमार ने लाहुल एवं उदयपुर मंडल में स्कूलों को 9 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन यहां की परिस्थितियों एवं मौसम को देखते हुए अभी स्कूलों को खोलना उचित नहीं है अतः 9 अगस्त तक सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे जबकि 10 अगस्त से खुलेंगे। याद रहे कि लाहुल घाटी में अभी भी हालात खराब बने हुए हैं। कई पर्यटक व स्थानीय लोग भी नाले में आई बाढ़ के चलते पांचवे दिन भी फंसे हुए हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *