शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने 50 मोबाइल फोन किए भेंट
शिमला : शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समग्र शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक वीरेन्द्र शर्मा को “डिजिटल साथी- बच्चों का सहारा, फोन हमारा“ अभियान के तहत 50 मोबाइल फोन भेंट किए। इस मौके शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश में कोई भी गरीब एवं जरूरतमंद छात्र कोविड-19 के इस कठिन दौर में शिक्षा से वंचित ना रहे उनको तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपील की है कि हम सभी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए “डिजिटल साथी अभियान“ के पुनीत कार्य में भाग लेकर शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने में अपना योगदान दें।

