Himachal Tonite

Go Beyond News

श्री नैना देवी जी के बैहल क्षेत्र में सड़कों के मुरम्मत व रखरखाव पर खर्च किए गए1 करोड़ 22 लाख रुपये – रणधीर शर्मा

बिलासपुर, सितम्बर:- जिला आपादा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित चिकनी बैहल बलोली सड़क पर चिकनी नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया और लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बैहल बाजार में पेवर ब्लाॅक टाईल का भूमि पूजन करने के उपरांत ग्राम पंचायत खोडा वाला के पंचायत घर में जनसभा को सम्बोधित किया।

उन्होंने बताया कि सड़क विकास की गति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को एम्बुलेंस रोड से जोड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में श्री नैना देवी जी विधानसभा के बैहल क्षेत्र में सड़कों की मुरम्मत व रखरखाव पर 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए गए है। उन्होंने कहा कि कटिड पगाना सड़क के लिए लगभग 11 करोड़ और बागमेहला सड़क के लिए लगभग 4 करोड की डीपीआर नाबार्ड को स्वीकृति हेतु भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली गलवा चलेहला सड़क की डीपीआर नाबार्ड द्वारा स्वीकृत हो चुकी है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.820 किलो मीटर सड़क का निर्माण किया गया जिस पर 941.86 लाख रूपए व्यय किए गए तथा 6 किलो मीटर सड़कों का विस्तारीकरण किया गया जिस पर 294 लाख रूपए व्यय किए गए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *