Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में 30 नवंबर को बारिश और बर्फबारी , 2 दिसंबर से मौसम साफ़

Suggestive Image

शिमला

हिमाचल प्रदेश में  एक  बार फिर मौसम ने करवट ले ली है । मौसम केंद्र के अनुसार हिमाचल में पहली दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिस वजह से मौसम ख़राब रहेगा । पहली दिसंबर तक निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 30 नवंबर को मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में  आंधी तूफ़ान के साथ बारिश-बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार  आज शिमला और उसके आस पास बादल छाए रहे जीस वजह ठण्ड बाद गए है । जबकि  हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिला के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।  किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *