शिमला: 17 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म
शिमला, 25 नवम्बर : शिमला बालूगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है जहां 17 वर्षीय किशोर प्रवासी युवक काम की तलाश में शिमला आया था। बताया जा रहा है कि जिला के ओल्ड बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात एक अन्य प्रवासी शख्स से हो गई जिसने उसे ढाबे में काम दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
पीड़ित किशोर की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद आसिफ (33) को गिरफ्तार कर लिया है जो शिमला के घोड़ाचैेक्की में किराए के कमरे में रहता था।
पीड़ित किशोर ने शिकायत में कहा है कि आरोपित ने कुकर्म के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने वीरवार को बताया कि आरोपी के विरुद्ध भादंसं की धारा 377 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

