Himachal Tonite

Go Beyond News

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीसी ने तैयारियों पर की बैठक

ऊना, 25 नवंबरः राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना के इंदिरा स्टेडियम में करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राज्यपाल के दौरे की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक में दी। डीसी ने बताया कि देश भर से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका एवं बालक वर्गों की लगभग 60 टीमों के 750 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि प्रातः 8 बजे सभी खिलाड़ी एमसी पार्क से लेकर इंदिरा स्टेडियम तक एक रैली भी निकालेंगे, जिसे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राघव शर्मा ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार प्रातः 10.15 बजे झलेड़ा पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से माध्यम से आएंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे राज्यपाल खो-खो प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल का रात्रि प्रवास ऊना में होगा तथा रविवार को वह प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल में आरोग्य भारती संस्था के प्रांत अधिवेशन में मुख्यतिथि होंगे। सांय 4 बजे राज्यपाल परवाणु के लिए रवाना होंगे

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *