Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन – रैन शेल्टर में लटका मिला शव

1 min read

सोलन – सोलन में ब्रूरी के समीप युवक का शव रैन शेल्टर में लकड़ी से लटका मिला हैमिली जानकारी के अनुसार युवक ने जूतों और हुड के लेसिस से युवक ने फांसी  का फंदे बना कर अपनी जान दे दी।

एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ब्रूरी के समीप रेन शैल्टर में युवक ने फांसी लगा ली है और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच दौरा किया। युवक ने शू लेसिस से फंदा बना कर आत्महत्या की है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से पता चला है कि युवक उत्तराखंड का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीबन 28 वर्ष है। वह यहाँ कैसे पहुंचा, इस बात की तफ्तीश की जा रही है और मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *