Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला में दो निजी कंपनियों में 56 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 6 व 7 नवंबर को

शिमला 04 नवंबर, 2026

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो निजी कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराइक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर इन साक्षात्कारों में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, मशोबरा में 6 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हाउसकीपिंग के 3 पदों तथा इलेक्ट्रीशियन के 3 पदों सहित कुल 6 पदों को भरा जाएगा। हाउसकीपिंग पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है, जबकि इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए मासिक वेतन 14 हजार से 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है और आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, मशोबरा में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018219204 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI), इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए 7 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए नियुक्ति स्थल शिमला रहेगा तथा साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय परिसर, यूएस क्लब, शिमला में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9530525924 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे विभागीय वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) सहित निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लें तथा इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *