Himachal Tonite

Go Beyond News

मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल

सोलन दिनांक 17.09.2026

दो दिवसीय माता भगवती मेला सम्पन्न

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के माध्यम से हमें अपनी प्राचीन समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के ओच्छघाट में दो दिवसीय माता भगवती मेले के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को माता भगवती मेले की शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन की कामना भी की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, उत्सव एवं त्यौहार हिमाचल की विविध संस्कृति को दर्शाते है। उन्होंने कहा कि मेले जहां लोगों के मध्य मेलजोल बढ़ाने में सहायक है वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर भी मिलता है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर युवाओं से नशे से दूरी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जो भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति व परम्पराओं को आगे ले जाने में युवा पीढ़ी की भागीदारी सदैव अपेक्षित रहती है। उन्होंने युवाओं से नशे से चंगुल से निकलकर गांव, प्रदेश व देश के भविष्य को उज्जवल बनाने में अपना तन मन का सदुपयोग कर सहयोग देने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने खेल मैदान निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, गढोग में रास्ते के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, नगाली मंदिर में शेड निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, मेला समिति को सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 05 हजार रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और इनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के सौजन्य से दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर कुश्ती का आयोजन भी किया गया।
मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं के दौरान सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में राजपुरा तथा जूनियर वर्ग में ओच्छघाट ने बाजी अपने नाम की। मुख्यातिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूलों बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
खण्ड विकास समिति की सदस्य पूनम शर्मा ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *