Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी : एंबुलेंस से पहुंचाई जा रही थी चरस की खेप, चालक गिरफ्तार

सुंदरनगर:  हिमाचल में नशे कारोबारियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब सरकारी वाहनों से भी चरस की तस्करी हो रही है। HRTC की बसों में तो तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके है, लेकिन इस बार चरस एम्बुलेंस से नशेड़ियों तक पहुंचाई जा रही थी।

दरअसल, मंडी की  बल्ह पुलिस की टीम ने डड़ौर-नागचला फोरलेन पर एक ब्लड बैंक सोसायटी की एंबुलेंस से गुप्त सूचना के आधार पर 712 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बल्ह थाना पुलिस की टीम थाना प्रभारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम डड़ौर-नागचला फोरलेन पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुल्लू की ओर से ब्लड बैंक सोसायटी कुल्लू के नाम से पंजीकृत एंबुलेंस (HP34C-3068) में चरस की खेप लाई जा रही है। जब एंबुलेंस को तलाशी के लिए रोका गया तो एंबुलेंस से 712 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने एंबुलेंस चालक से चरस के बारे में पूछा तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाया।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक ध्यान सिंह पुत्र पोशु राम निवासी बंजार कुल्लू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *