Himachal Tonite

Go Beyond News

चीन के विंटर ओलंपिक का हो पूर्ण बहिष्कार : बीटीएसएस

-इंडो चीन नहीं, इंडो तिब्बत सीमा ही लिखी-बोली जाये

-तिब्बती चिकित्सा पद्दति को जोड़े आयुष में

-सन 93 व 96 का भारत-चीन समझौता हो रद्द

– तिब्बतियों को मिले दोहरी नागरिकता

6 दिसंबर । कोरोना फैलाकर अनगिनत लोगों की हत्या करने वाले चीन में आयोजित होने जा रहे विंटर ओलंपिक्स के पूर्ण बहिष्कार, तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सैनिकों के बिना अस्त्र-शस्त्र के रखने के चीन से सन 93 व 96 के करार को तत्काल तोड़ने, आयुष मंत्रालय द्वारा तिब्बती चिकित्सा पद्धति को आश्रय देने, देश में भारत चीन सीमा के बजाय केवल भारत तिब्बत सीमा शब्द के ही उपयोग की स्वीकृति देने और देश में रह रहे तिब्बत वासियों को दोहरी नागरिकता दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करने के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज तीसरे दिन संपन्न हो गई।

बैठक में केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे व जबलपुर विश्वविद्यालय में के पूर्व वीसी प्रफेसर प्रयाग जुयाल को आज से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान ने कोर परिषद के निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय मूल कार्यकारिणी में दो विभाग है और 13 प्रभाग रहे हैं। जबकि एक नया विभाग विदेश विभाग आज से प्रारंभ किया जा रहा है। इस ऑनलाइन बैठक में आज लगभग 200 प्रतिनिधि देश-विदेश से जुड़े।

समापन सत्र में अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। प्रो जुयाल ने इस नये और सबसे अधिक महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निश्चय ही तिब्बत के हित के और चीन की चुनौती के मामलों में बीटीएसएस ही थिंक टैंक व टास्क फोर्स के स्वरूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि हम 10 माह पुराने लेकिन इतने विशाल होते जा रहे संगठन के आधार पर कह सकते हैं कि बीटीएसएस ही तिब्बत मुक्ति क्रांति की अगुवाई करेगा । बैठक में पूरी दुनिया से विचार आये। झारखंड प्रांत प्रभारी एडवोकेट अभय मिश्रा, गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष राम कुमार सिंह के साथ घटित दुर्घटना एवं राष्ट्रीय मंत्री अरविंद केशरी के पिताजी के निधन पर शांति रखी गई। विजय मान ने कहा कि देश में जनांदोलन खड़ा करने में अब यह संघ लगने जा रहा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *