एचपी 7 एनसीसी शिमला के कैडेटों ने दी सीनियर अंडर ऑफिसर और अंडर ऑफिसर के लिए परीक्षा
शिमला, मई 14
एचपी 7 (आई) कंपनी एनसीसी शिमला की ओर से सोमवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.आर. के दिशा-निर्देश पर एनसीसी कार्यालय में एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर और अंडर ऑफिसर के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.आर. गार्गी ने बताया कि इस परीक्षा में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, राजकीय राजीव गांधी डिग्री कॉलेज कोटशेरा, संजौली कॉलेज, सुनी कॉलेज, सेंट बेड्स कॉलेज के सीनियर डिवीज़न और सीनियर विंग के एनसीसी कैडेटों में से चयनित कैडेटों को ड्रिल टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अव्वल रहने वालों को सीनियर अंडर ऑफिसर और अंडर ऑफिसर बनने का अवसर मिलेगा और इस परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले कैडेट 7 एच. पी. (आई) कंपनी एनसीसी शिमला के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में एनसीसी कैडेटों को एनसीसी में शामिल होने, राष्ट्र व समाज सेवा, राष्ट्र रक्षा के लिए प्रेरित करेंगें और साथ में कैडेटों को ड्रिल सहित अन्य एनसीसी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद भी करेंगें। कर्नल डी.आर. गार्गी ने कहा कि एनसीवसी में पहली बार इस प्रकार के पद का सृजन किया गया है ताकि छात्रों व एनसीसी कैडेटों में नेतृत्व करने के गुण विकसित हों। कर्नल गार्गी ने बताया कि चयनित कैडेटों को कर्तव्यपालन के लिए शिक्षण संस्थानों में जाकर एनसीसी गतिविधियों की रिपोर्ट, ट्रेनिंग संबंधित रिपोर्ट 7 एच.पी. (आई) एनसीसी शिमला के कमांडिंग ऑफिसर को अवगत करवाना, कैडेटों का मार्गदर्शन करना, शिक्षण संस्थानों के प्रसाशन से ताल-मेल, और एनसीसी से संबंधित क्लासेज लेनी की ड्यूटी भी सौंपी जाएगी। कर्नल गार्गी ने कहा कि ये एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर और अंडर ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर के पूर्व आदेश पर ही कर्तव्यपालन को निभाने को कहा जायेगा और इस बारे समय-समय पर अवगत करवाया जाएगा। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी ने कहा कि एक विशेष समय अंतराल के बाद अन्य कैडेटों को परीक्षण उत्तीर्ण करने के पश्चात इस तरह का नेतृत्व करने का अवसर मिलता रहेगा। कर्नल ने कहा कि सेना की तरह कैडेटों में बेहतर तालमेल और बेहतर कार्य के लिए संवाद होता रहना जरूरी है ताकि उनमें नेतृत्व व अनुसाशन, एकता का भाव बना रहे।

