महिला के खाते से 3 लाख रुपए गायब
घुमारवीं : घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला के खाते से लगभग 3 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि उसके खाते से अचानक यह धनराशि गायब हो गई है। महिला का यह भी कहना है कि पैसे निकालने के लिए उसके मोबाइल पर कभी भी ओटीपी नहीं आया। जानकारी के अनुसार यह महिला अपने परिवार सहित घुमारवीं में रहती है।
इस महिला ने जब अपने बैंक खाते को चैक किया तो देखा कि उसके लाखों रुपए उड़ा लिए गए हैं। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना घुमारवीं को दी। घुमारवीं पुलिस ने इस शिकायत पत्र को जांच के लिए संबंधित बैंक शाखा को प्रेषित कर दिया है। पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत आई है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत पत्र को जांच के लिए बैंक शाखा को प्रेषित कर दिया गया है।

