Himachal Tonite

Go Beyond News

कांगड़ा – 5.64 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दंपति गिरफ्तार

डमटाल : पुलिस थाना डमटाल की टीम ने छन्नी गांव में दबिश देते हुए घर से चिट्टे की खेप सहित दम्पति को गिरफ्तार करने में सफ लता प्राप्त की है। थाना डमटाल के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव छन्नी में दबिश देते हुए आरोपी रेशम के घर में सर्च अभियान चलाया तथा 5.64 ग्राम चिट्टे की खेप को बरामद किया। पुलिस ने चिट्टे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी दम्पति रेशम व उसकी पत्नी परमजीत वासी छन्नी को हिरासत में लेकर डमटाल थाना लाया गया। डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *