Himachal Tonite

Go Beyond News

बेटी ने गलती से निगल लिया जहर तो मां की डैम में गिर कर हुई मौत

चम्बा : जिले के चुराह क्षेत्र में एक महिला की बैरा डैम में गिरने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान गोदमू (42) पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है।

महिला शनिवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से घास काटने डैम साइट गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डैम में गिर गई। करीब साढ़े नौ बजे किसी ने उसे डैम में बहते हुए देखा। यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैरा डैम के कर्मचारियों की मदद से महिला का शव डैम से निकाला। इसके बाद नागरिक अस्पताल तीसा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। उधर, गोदमू की 19 साल की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। यहां पर युवती का उपचार चल रहा है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *