Himachal Tonite

Go Beyond News

कंजयाण में ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहनों की पासिंग 19 को

भोरंज 18 अगस्त। एसडीएम कार्यालय भोरंज के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट 19 अगस्त को कंजयाण हैलीपैड पर सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगे।
एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के अलावा वाहनों की पासिंग भी इसी दिन, इसी जगह दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक की जाएगी। उन्होंने संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों एवं वाहन मालिकों से निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार कंजयाण हैलीपैड पर उपस्थित होने की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *