Himachal Tonite

Go Beyond News

पूर्व सैनिक का मिला आंगन में खून से लथपथ शव

मंडी, 20 जुलाई : जनपद में जोगिंदर नगर थाना के तहत पड़ने वाली हारगुणैन पंचायत में 75 वर्षीय रिखी राम को अज्ञात शख्स ने सिर पर डंडे के वार से मौत के घाट उतार दिया है। घटना बीती देर रात की है। सुबह ग्रामीणों ने आंगन में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश को देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पंचायत प्रधान को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रिखी राम ने नकेहड़ गांव में दो मकान बनाए थे। एक मकान में रिखी राम अपनी पोतियों के साथ रहते थे। वहीं दूसरे मकान में उनका पूरा परिवार रहता है। लेकिन स्कूल से छुट्टियां होने के चलते इन दिनों बच्चे अपने माता पिता के साथ रह रहे थे।

डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *