Himachal Tonite

Go Beyond News

आईसीआईसीआई बैंक में म्यूचुअल फंड के नाम पर खाताधारकों से 3 करोड़ की धोखाधड़ी

हिमाचल प्रदेश के छोटा शिमला थाना इलाके के आईसीआईसीआई बैंक में म्यूचुअल फंड के नाम पर खाताधारकों से 3.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक सुमित डोगरा की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोटा शिमला थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में यह घोटाला हुआ है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अरविंद साल 2015 से शाखा कसुम्पटी आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थापित था और वर्तमान में वह न्यू शिमला शाखा में पदस्थ है।

इस दौरान अरविंद ने उक्त बैंक के ग्राहक से म्युचुअल फंड के नाम पर राशि जमा की और अपने निजी बैंक खाते में जमा करता रहा। लेकिन उपरोक्त निवेश का विवरण बैंक के अभिलेखों में नहीं मिला, जिसके लिए उक्त बैंक के खाताधारक ने बैंक में शिकायत की।

जिसके बाद बैंक ने अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी के संदर्भ में एक समिति का गठन किया गया। जांच के दौरान अरविंद ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है। फिलहाल छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *