Himachal Tonite

Go Beyond News

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता

बिलासपुर 8 अप्रैल – जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में कोविड-19 के दिशा निर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित करते हुए मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त रोहित जम्वाल ने हिमाचल दिवस के आयोजन को लेकर किए जाने प्रबंधों के बारे में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यातिथि शहीद स्मारक चंगर में माल्यार्पण करेंगे तदोपरांत समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी नेवल प्लाटूनों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे तथा जिलावासियों को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते हिमाचल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम सदर रामेश्वर दास, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *