Himachal Tonite

Go Beyond News

चलो चंबा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित

चम्बा, 8 मार्च- चलो चंबा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में

चम्बा के विधायक पवन नैयर विशेष तौर पर मौजूद रहे।
पवन नैयर ने बताया कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर बाद शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलो चंबा अभियान शुरू करके चंबा जिला के पर्यटन विकास को लेकर एक बेहतरीन पहल की है।
बैठक के दौरान 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले समापन कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज के अलावा भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जिया लाल भी उपस्थित रहेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *