Himachal Tonite

Go Beyond News

बुनियादी विकास से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा तय करें पंचायत प्रतिनिधि – उपायुक्त

चंबा, 08  अप्रैल-  डीआरडीए सभागार और पंचायत समिति हाल चम्बा में  5 अप्रैल से विकास खण्ड, तीसा,सलूणी व मैहला के नव-निर्वाचित उप प्रधान के लिए आयोजित छः दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के  चौथे दिन आज उपायुक्त डीसी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत उप प्रधान को पंचायती राज अधिनियम के तहत विभिन्न  नियमों की जानकारी के अलावा विभिन्न योजनाओं और स्कीमों की भी जानकारी रहनी चाहिए।   । उन्होंने कहा कि चूंकि जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप पर्यटन, कृषि-बागवानी और पशुपालन व्यवसाय से भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर विकल्प है । ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि इन क्षेत्रों में  बुनियादी विकास से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा तय करें ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *