Himachal Tonite

Go Beyond News

स्लो स्कूटी रेस में पल्लवी ने झटका पहला स्थान

1 min read

चम्बा,16 फरवरी– 32वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आज परिवहन विभाग चम्बा द्वारा प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्लो स्कूटी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया। रेस में पल्लवी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि नितिका दूसरे और एनी तीसरे स्थान पर रही।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को हेलमेट का प्रयोग करने का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हेलमेट सबके लिए आवश्यक है।यातायात नियमों का पालन करना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। सड़कों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी दोपहिया व चौपहिया वाहन चलाती हैं। इसलिए यातायात नियमों की सभी महिलाओं व युवतियों को जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने ये भी कहा कि कई बार इंसान को जीवन में थोड़ी सी चूक  बहुत भारी पड़ जाती है, इसलिए कभी भी यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। सड़क सुरक्षा माह को लेकर सभी का कर्तव्य बनता है कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *