Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायतीराज विभाग के 97 कर्मचारियों को लगा कोविशील्ड का टीका

1 min read

नाहन 16 फरवरी – जिला सिरमौर में चल रहे कोरोना टीकाकरण के अतंर्गत आज पंचायतीराज विभाग के नाहन खण्ड के 97 कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया।

जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कोविशील्ड का टीका लगने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी आम लोगों के सम्पर्क में अधिक रहते है, जिस  कारण उन्हें कोरोना संक्रमण होने की अधिक सम्भावना बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान सभी कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ तथा टीकाकरण के बाद निगरानी के दौरान किसी भी कर्मचारी में कोई भी असमान्य लक्षण नजर नहीं आए। उन्होंने जिला के अन्य खण्ड में कार्यरत विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आहवान किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *