Himachal Tonite

Go Beyond News

समरहिल चौक पर किया गया नमो टी स्टाॅल का आयोजन: भाजयुमों

1 min read

आज शिमला शहरी विधानसभा के अंतर्गत समरहिल वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला शहरी मंडल द्वारा अखिल भारतीय स्तरीय अभियान के तहत नमो टी स्टाॅल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों को चाय पिलाई गई और भाजपा का पर्चा वितरण किया गया इस दौरान नमो एप्प के माध्यम से चल रही माइक्रो डोनेशन भी विश्वविद्यालय के युवाओं से करवाई गई।
भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष श्री तिलक राज ने प्रदेश के सभी युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर नरेन्द्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य से मतदान करे। ताकि देश पुनः परम वैभव पर स्थापित हो। उन्होंने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तरीय आवाह्न के पश्चात पूरे प्रदेश भर की सभी 68 विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है जिसमें माइक्रो डोनेशन करवाते और चाय पिलाते हुए युवाओं तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंहुचाने का कार्य युवा मोर्चा कर रहा है।
इस टी स्टाॅल में प्रदेश पदाधिकारी श्री साहिल चंदेल, जिलाध्यक्ष हनीश चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और भाजयुमों मंडलाध्यक्ष श्री शाम शर्मा सहित 25 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *