Himachal Tonite

Go Beyond News

शादीशुदा युवक का शव बरामद

काँगड़ा – डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत पंचायत जंबल के गांव ठेहडू वार्ड नंबर तीन में रविवार सुबह 34 वर्षीय शादीशुदा युवक का संदिग्‍ध हालत में शव बरामद हुआ है। सुभाष चंद पुत्र रत्‍न चंद पंचायत जंगल के गांव ठेहडू के वार्ड नंबर तीन का ही निवासी था। सुभाष गांव नंगल चौक में हेयर ड्रेसर की दुकान में काम करता था। उक्त युवक की मौत कैसे हुई यह तो पुलिस के लिए जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की लाश उसके घर के समीप स्थित मंदिर के पास मिली है।

मृतक के माता-पिता नहीं है और इसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर पर वह अकेला ही था। वहीं इसके दो बच्चे भी हैं। लड़का छह साल का और लड़की डेढ़ वर्ष की है। गांव के लोगों ने इसे सुबह उक्त शिव मंदिर के करीब रास्ते में पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए उक्त व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है।

डीएसपी देहरा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पंचनामे के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदु से छानबीन कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *