Himachal Tonite

Go Beyond News

सिरमौर में लोक कलाकारों ने कोरोना महामारी से बचने का दिया संदेश

1 min read

नाहन 31 मई – जिला सिरमौर के राजगढ़ में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों ने बाजार के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थानीय लोगों को कोरोना माहामारी से बचने के लिए नाट्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम व कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। जिसके तहत विभाग के कलाकार सुशील कुमार भृगु ने लम्बरदार व  राजपाल ठाकुर ने दादा का किरदार अदा कर लोगों का व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखने,  बार-बार हाथ धोने की आदत डालने, साबुन और पानी से हाथ धोनें व अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करने, छींकते और खांसते समय अपनी नाक व मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकनें, उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में डालनं,े लोगांे से दो गज की दूरी बनाए रखनें, अपनी कोहने के अंदरूनी हिस्से में छींकने, तापमान को और श्वसन लक्षणों की नियमित जांच करने व  अस्वस्थ्य महसूस करने पर (बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी) तुरंत अस्पताल जाने और प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोरोना के उचित नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *