Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 28 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर 31 मई- जिला में सोमवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 28 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इनके सैंपल 30 मई को लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि गांव कुठेड़ा में 6 लोगों और नैण में 5 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। भकरेड़ी, पट्टा क्षेत्र के गांव द्रुन और बडोह क्षेत्र के गांव डाडू में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा गांव बरयाण, भुड, वार्ड नंबर-2 हमीरपुर, वार्ड नंबर-8 सुजानपुर, बड़सर के गांव बरोली, कसवाड़ क्षेत्र के गांव लबान, दियालड़ी, भोरंज, पपलाह, टाउन भराड़ी क्षेत्र के गांव बल्ह और चंदरूही क्षेत्र के गांव कक्कड़ में एक-एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *