Himachal Tonite

Go Beyond News

मणिमहेश यात्रा इस वर्ष भी सीमित तौर पर करवाने का निर्णय

कोरोना महामारी के कारण इस बार भी पवित्र मणिमहेश यात्रा रस्म अदायगी के तौर पर ही होगी। बताया जा रहा है की कोरोना संक्रमण और बरसात के चलते पवित्र यात्रा पर आने वाले बाहरी और जिले के श्रद्धालुओं को प्रंघाला से लौटा दिया जाएगा। यहां तैनात पुलिस जवान श्रद्धालुओं को वापस भेज देंगे। भरमौर प्रशासन के निर्देशानुसार प्रंघाला में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। अब प्रशासनिक तौर पर राधाष्टमी (30 अगस्त) से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान छड़ी में शामिल होने वाले चेलों, साधुओं के अलावा अन्य श्रद्धालुओं को पवित्र मणिमहेश की यात्रा पर जाने पर रोक रहेगी।

कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से पवित्र मणिमहेश यात्रा रस्मी तौर पर करवाई जा रही है और बीते वर्ष भी प्रशासन ने सीमित तौर पर यात्रा करवाई थी। इस बार भी कोरोना और बरसात के कारण भरमौर प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा सीमित तौर पर करवाने का निर्णय लिया है।

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर बाहरी राज्यों श्रद्धालु अपने जोखिम पर पहुंच रहे हैं। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भरमौर प्रशासन ने प्रंघाला में अस्थायी चौकी स्थापित कर वहीं से श्रद्धालुओं को लौटाने का निर्णय लिया है। प्रंघाला में अस्थायी चौकी पर चार पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।

एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे और बरसात को देखते हुए प्रशासन इस बार भी रस्मी तौर पर मणिमहेश यात्रा करवाएगा। श्रद्धालुओं को प्रंघाला से लौटा दिया जाएगा। प्रंघाला में अस्थायी चौकी स्थापित कर पुलिस के चार जवान तैनात किए गए हैं।

30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रशासनिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू होगी। यह 13 सितंबर राधाष्टमी के दिन बड़े स्नान के साथ संपन्न होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *