Himachal Tonite

Go Beyond News

बैंक ने 10 लाख रिण नहीं चुकाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

शिमला, 24 नवंबर – हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू में एक व्यक्ति द्वारा बैंक से 10 लाख का होम लोन लेकर घर नहीं बनाने और न ही रिण की रकम चुकाने को लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं।
बैंक प्रबंधन ने कई वर्षो तक लोन न चुकाने पर उस व्यक्ति के विरुद्ध थाने में शिकायत की। इसके बाद अदालत के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कूटाडा के मैनेजर ओम प्रकाश द्वारा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार जुब्बल निवासी नरेंद्र सिंह ने वर्ष 2008-09 में उनकी बैंक शाखा से 10 लाख का होम लोन लिया था लेकिन नरेंद्र ने किसी तरह के घर का निर्माण न कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की और आज तक लोन की रकम बैंक को नहीं लौटाई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *