Himachal Tonite

Go Beyond News

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर में अपलोड करने होंगे आवश्यक प्रमाण-पत्र

ऊना, 4 नवंबर. सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ऑनलाइन माध्यम से सीधे बैंक और डाकघर बचत खातों में पहुंचाने के लिए लाभार्थियों के खातों की आधार सीडिंग जरूरी है। जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने पेंशनरों से अपने बैंक अथवा डाकघर बचत खातों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि पेंशन राशि का हस्तांतरण सुचारू रूप से होता रहे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर माह में नवीनतम छह माह का जीवन प्रमाण-पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र तथा चिकित्सा प्रमाण-पत्र आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। चिकित्सा प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए और उसमें लाभार्थी के दीर्घकालीन उपचार का उल्लेख होना जरूरी है।
उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेज himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करने का आग्रह किया। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *