नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक
चम्बा, 15 सितंबर
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) नयन किशोर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।
कक्षा 9वीं के लिए आवेदन cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लैटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी।

