Himachal Tonite

Go Beyond News

जीवन शैली जनित रोगों के बारे में आयुष विभाग घर-घर जाकर करेगा जागरूक

ऊना, अक्तूबर: भारत सरकार द्वारा जीवन शैली जनित विभिन्न रोगों के निवारण एवं बचाव हेतू आयुष विभाग व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से पहले चरण के कार्यक्रम की शुरूआत सितम्बर माह से की जा रही है। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डाॅ राजेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में आशा कार्याकताओं के माध्यम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयुर्वेद पद्धति व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि पहला चरण 6 माह तक चलेगा।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधुमेह, रक्तचाप व जीवन शैली जनित बिमारियों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार व बचाव बारे जानकारी देना तथा बिमारी से ग्रसित रोगियों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतू भेजना है।
डाॅ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ भारत भूषण, डाॅ जगजीत कौर, डाॅ विनय, डाॅ नवीन व डाॅ नवदीप कौर आशा कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहें है। डाॅ राजेश शर्मा ने इस कार्यक्रम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *