Himachal Tonite

Go Beyond News

जयराम सरकार के जिले का उपप्रधान करता था महिला कर्मी से अश्लील हरकतें

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित बल्ह विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में तकनीकी सहायक और उपप्रधान के बीच ठन गई है और दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सबंध में उन्होंने डीसी मंडी अरिंदम चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को लिखित शिकायत में न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने बताया है कि उसे दोनों व्यक्तियों से जान का खतरा है। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। मामला 15 जुलाई का बताया जा रहा है। पंचायत के तकनीकी कार्यों को लेकर दोनों में विवाद हो गया और मामला बढ़ गया। यह मामला इन दिनों रिवालसर और बल्ह क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं, उपप्रधान पदम सिंह भाटिया ने उन पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पंचायत तकनीकी सहायक काम कम और आराम ज्यादा करती है। 15 जुलाई का काम समय पर न होने के कारण विवाद हुआ है लेकिन उसे उसी के द्वारा तुल दी जा रही है। यदि अश्लील हरकतें करता तो चौथी बार चुनकर नहीं आता। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *