Himachal Tonite

Go Beyond News

केलांग: सौर ऊर्जा शिविर का आयोजन

केलांग, 27 जून।

सौर ऊर्जा शिविर का आयोजन केलांग में किया गया।
तकनीकी शिक्षा एवं जानजातितीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

जिला मुख्यालय केलांग में हिमाऊर्जा विभाग द्वारा आज एक सौरऊर्जा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तकनीकी शिक्षा एवं जानजातितीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड से जुड़े घर की छत पर लगाये जाने वाले सौर ऊर्जा प्लांट के विषय में जानकारी देने हेतु किया गया।
डॉ मारकंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि
हिमाऊर्जा द्वारा सोलर प्लांट पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान तथा सोलर गीज़र पर 30 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर में हिमाऊर्जा केलांग द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व स्कीमों की जानकारी से जनता को अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए।
इसके साथ ही ग्रिड से जुड़े घर की छत पर लगाये जाने वाले सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के इच्छुक लोगों को हिमाऊर्जा के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
परियोजना अधिकारी हिमाऊर्जा देवेंदर ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि का पारंपरिक अभिनदंन किया गया।
इस अवसर पर टीएसी नवांग उपासक, रमेश रौलवा, एसीटू डीसी रोहित शर्मा, तहसीलदार नरेंद्र शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *