Himachal Tonite

Go Beyond News

के.सी.सी. बैंक के आश्रितों को नौकरी का मौका

धर्मशाला : के.सी.सी. बैंक के निदेशक मंडल बी.ओ.डी. ने आश्रितों को नौकरी देने का फैसला लिया है। इस संबंध में बाकायदा प्रस्ताव पारित कर सहकारिता विभाग के पंजीयक की मंजूरी को भेजा है। इस पारित संशोधित प्रस्ताव को आर.सी.एस. से स्वीकृति मिलने के साथ ही बैंक के 11 आश्रितों के लिए रोजगार के द्वार खुल जाएंगे।

के.सी.सी. बैंक निदेशक मंडल की बैठक अध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई जिसके चलते इस नैट बैंकिंग से संबंधित कम्पाइल्स रिपोर्ट का भी प्रस्ताव पारित कर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेजा गया है। इस कम्पाइल्स रिपोर्ट को भेजने का समय 21 जुलाई निर्धारित किया गया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *