Himachal Tonite

Go Beyond News

मंत्रिमंडल की बैठक 22 जुलाई को खुल सकते कोचिंग संस्थान

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 22 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे राज्य मुख्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के परामर्श के लिए स्कूल आने की छूट मिल सकती है।

कोचिंग सेंटरों को खोलने और शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों में 4000 से ज्यादा पदों को भरने पर भी मंथन होगा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। दो अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *