Himachal Tonite

Go Beyond News

किन्नौर में केसर की खेती के लिए बेहद उपयुक्त माहौल

शिमला 29 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला किन्नौर जहां अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश-भूषा, पहरावा, खान-पान व सेब की खेती के लिए देश सहित विदेश भर में जाना जाता है तो वहीं किन्नौर जिला की सम-शीतोष्ण जलवायु इसे और अधिक खास बनाती है। जिला के मेहनतकश किसान व बागवान प्रकृति के इस वरदान का यथासंभव दोहन कर रहे हैं तथा सेब के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती कर अच्छी आमदानी प्राप्त कर रहे हैं।
इसी दिशा में जिला किन्नौर में विश्व की सबसे महंगी फसल केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से जिला के किसानों व बागवानों को केसर की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *