Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस को सड़कों पर उतरने को होना होगा मजबूर

शिमला,3 मार्च कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर आज विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे विधानसभा बैठकों से निलंबित प्रतिपक्ष के नेता सहित चार अन्य विधायकों के समर्थन में इस धरने में शामिल हुए।उन्होंने इस निलंबन को सरकार की एकतरफा कार्यवाही बताते हुए इसकी आलोचना की है।उन्होंने सरकार से मांग की वह इस निलंबन को तुरंत रद्द करें अन्यथा कांग्रेस को इसके विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर होना होगा और अगर प्रदेश में कोई व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 राठौर ने कहा कि पांच मार्च को कांग्रेस इसके विरोध में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी और प्रदेश की दमनकारी सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर बढे प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *