Himachal Tonite

Go Beyond News

एनएच 707 पावंटा साहिब गूमा मार्ग बंद

नाहन  : बीती रात को हुई तेज बारिश के चलते गिरपार क्षेत्र के बड़वास के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद रोड की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है, इसके चलते मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनिमत यह रही कि कोई जान मान का नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 7ः00 बजे के करीब भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे कि पूरे शिलाई क्षेत्र का संपर्क मार्ग टूट गया है। भूस्खलन के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। गाड़ी चालकों को पहले ही भूस्खलन का संकेत मिल गया था, इसके चलते गाड़ी चालकों ने पहले ही उस जगह से अपनी गाड़ियां पीछे की तरफ कर ली थी। कुछ समय बाद पूरा का पूरा मार्ग ध्वस्त हो गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *