Himachal Tonite

Go Beyond News

अभिलाषी विश्वविद्यालय में नशा निवारण पर जागरूकता शिविर

मंडी 26 मार्च: प्रदेश में नशा निवारण अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है । युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अभिलाषी विश्वविद्यालय चेलचौक में नशा निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश नशा मुक्ति बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ओपी शर्मा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है । यह तन,मन व धन तीनों का नाश करता है तथा सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ता है । हमें युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराईयों के बारे में जागरूक करना होगा और हम सबको उन्हें ताउम्र नशा न करने की शपथ लेनी होगी । युवा पीढ़ी को स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना होगा । इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों व समाज के विभिन्न वर्गो में जाकर जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक करने की आवश्यकता है ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो समाज की लाखों जिंदगियों को तबाह कर रहा है । यदि समय रहते हम इसकी रोकथाम के प्रयास नहीं करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम सामने आयेंगे । इसके लिए युवा पीढ़ी के साथ-साथ अभिभावकों को भी आगे आकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए आगे आना होगा । उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे इस बुराई  को दूर करने के लिए अपने गांव गली व मुहल्लों में लोगों को प्रेरित करें ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *