Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू: कुत्ते को बचाने के चक्कर में किशोर ने अपनी जान डाली खतरे में

1 min read

मनाली में वशिष्ठ के समीप एक किशोर ब्यास नदी के पार फंस गया। बताया जा रहा है कि लीलामणि (17), पुत्र रोशन लाल, निवासी कलहाणी, जिला मंडी का कुत्ता ब्यास की जलधारा में बह गया और अपने कुत्ते को बचाने के लिए दौड़कर नदी में कूद गया। लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के चलते वह काफी आगे बह गया।

हालांकि किसी तरह से वह जान बचाने में कामयाब रहा और किनारे पर बैठ गया। वह एक छोटे टापू पर फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

दोनों तरफ से पानी की धारा होने के चलते उसको रेस्क्यू टीम ने बचाया। करीब आधा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशोर को सीढ़ियों के सहारे ब्यास से बाहर निकाला गया।

अग्निशमन विभाग मनाली के एसएफओ प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन शेर सिंह, सेक्शन लीडर मोहर सिंह, प्रशामक दीवान सिंह, राजेंद्र, इंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में फंसे किशोर को सुरक्षित निकाला गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *