Himachal Tonite

Go Beyond News

पौंग डैम में डूबने से युवक की मौत

कांगड़ा अप्रैल 08 : जिला के देहरा क्षेत्र के नंदपुर-भटोली में पौंग डैम में डूबने से एक युवक जिसकी पहचान संजीत कुमार उर्फ गिफ्टू (21),  पुत्र चरणों राम, निवासी गांव चिलोती, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार भरमौर क्षेत्र से गद्दी समुदाय के लोग भेड़-बकरियां लेकर नंदपुर भटोली पहुंचे थे। उनके साथ उक्त युवक भी यहां पहुंचा था। इसी दौरान वह पौंग डैम में नहाने चला गया और पानी में डूब गया। मृतक

मामले की सूचना पुलिस स्टेशन हरिपुर में दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को डैम से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *