Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन में चिट्टे के साथ तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान तमिलनाडु के युवक से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार सिटी चौकी की टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र की अगवाई में गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर युवक को चैकिंग के लिए रोका तो युवक से 5.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

युवक की पहचान सोनू कुमार (25) पुत्र कोफर कुमार, निवासी गांधी फर्म, चीनामठ पलायम, थाना तिरूपुर चेन्नई, जिला कोयंबटूर तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *