Himachal Tonite

Go Beyond News

धमकी के बाद CM और राज्यपाल को हिमाचल में मिली Z+ सुरक्षा

शिमला, अगस्त 3 – खालिस्तान समर्थक औऱ सिख़ फॉर जस्टिस संगठन के कर्ताधर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को Z+ सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को Z सुरक्षा दी जाएगी। ये सुरक्षा इन्हें हिमाचल प्रदेश के अंदर मिलेगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके अलावा इन गणमान्य व्यक्तियों की पुरे देश में सुरक्षा खतरे की जांच करने के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से प्राथना की है। सरकार ने पूरे देश में इन व्यक्तियों की सुरक्षा वर्ग को बदलने के लिए पत्र लिखा है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक औऱ सिख़ फॉर जस्टिस संगठन के कर्ताधर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त के मौके पर हिमाचल में तिरंगा न फहराने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धमकी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीते कल यानी सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी ऑडियो जारी कर धमकी दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *