Himachal Tonite

Go Beyond News

विक्रम सिंह ठाकुर ने किया इंटर कालेज महिल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

हमीरपुर 11 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी चैंपियनशिप शनिवार को गौतम गल्र्स कालेज हमीरपुर में आरंभ हुई। इसमें प्रदेश भर के 25 कालेजों की टीमें भाग ले रही हैं। उदघाटन उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने इस चैंपियनशिप का उदघाटन किया।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों केे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। विक्रम सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के कारण शिक्षण संस्थानों में अधिकांश गतिविधियों पर पूर्ण रूप से विराम लग गया था। विक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की वैक्सीनेशन सुनिश्चित करके बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही अब शिक्षण संस्थानों में सभी तरह की गतिविधियां आरंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में गौतम गल्र्स कालेज को इंटर कालेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना गौरव की बात है।
उदघाटन समारोह में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, गौतम गल्र्स कालेज के अध्यक्ष जगदीश गौतम, प्रधानाचार्य डाॅ. विजय शर्मा, आयोजन समिति के सचिव डाॅ. विनय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *