Himachal Tonite

Go Beyond News

कैंट हाई स्कूल के मैदान में सब्जी विक्रेताओं को दी दुकान लगाने की अनुमति – रजनेश कुमार

नाहन 17 मई – नाहन चौगान में सब्जी और फल खरीदने वालों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने डाइट नाहन से कच्चा टैंक तक के सब्जी विक्रेताओं को कैंट हाई स्कूल के मैदान में आगामी आदेशों तक सब्जी और फल बेचने की अनुमति दी है ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने की सम्भावना को कम किया जा सके।
उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 यशवंत विहार के लोगों की सुविधा के लिए बिरोजा फैक्ट्री के समीप पूर्व में क्रियाशील मात्र दो दुकानों को सब्जी और फल बेचने की अनुमति दी है।
उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानदारों को नो मास्क नो सर्विस के सिद्धांत के साथ कोरोना एसओपी का पूरा पालन करना होगा अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *