Himachal Tonite

Go Beyond News

पहले दिन 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के 4141 लोगों का हुआ टीकाकरण: राकेश प्रजापति

1 min read

धर्मशाला, 17 मई: उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण के प्रथम चरण के पहले दिन आज 4141 लोगों का टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि सीएच भवारना, सीएचसी धीरा, सीएच डाडासीबा, पीएचसी सुनहेत, पीएचसी प्रागपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाडल, फतेहपुर, रेहन, सीएचसी रे, पीएचसी धमेटा, सीएच नूरपुर, सीएचसी गंगथ, पीएचसी जसूर, एमसीएच सदवां, सीएचसी खैरियां, सीएचसी गोपालपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, पीएचसी कंडबाड़ी, पीएचसी पंचरुखी, पीएचसी मनियारा, सीएचसी इंदौरा, पीएचसी बडुखर, सीएचसी ज्वालामुखी, सीएचसी हरिपुर, सीएचसी खुंडियां, सीएचसी मझीण, पीएचसी दरकाटा, सीएचसी बैजनाथ, सीएचसी चढियार, सीएचसी बीड़, सीएच नगरोटा बगवां, पीएचसी चामुंडा, सीएचसी बडोह, नगरोटा सूरियां, सीएचसी जवाली, एमसीएच कोटला, सीएचसी शाहपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, पीएचसी चड़ी, सीएचसी थुरल, सीएचसी जयसिंहपुर, सीएचसी कांगड़ा, पीएचसी तकीपुर, सीएचसी लंज, पीएचसी दाड़ी में 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अपरांत 20, 24, 27 और 31 मई, 2021 को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *